चम्पावत, मार्च 30 -- एसएसबी की ओर से सीमांत क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सहायक कमांडेंट जसबनता सेनापति के नेतृत्व में भारत-नेपाल चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक 16 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की नेपाल से भारत आ रही थी। जिसके साथ एक युवक करण निवासी टिकापुर, वार्ड संख्या छह जिला कैलाली, नेपाल भी था। पूछताछ में दोनों ने खुद को रिश्तेदार बताया और सुरक्षा कर्मियों को भ्रमित करने की कोशिश की। लेकिन आगे की पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि युवक लड़की को बिना उसके परिवार की अनुमति के शादी के बहाने भारत ले जा रहा था। इस जानकारी के बाद लड़की को नेपाल के एनजीओ शांति पुनर्वास केंद्र को सौंप दिया और युवक को नेपाल पुलिस के हवाले किया गया। एसएसबी टीम में मुख्य आरक्षी विट्ठल चौहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.