बलिया, फरवरी 4 -- बैरिया/ रानीगंज। क्षेत्र के कोटवां (रानीगंज) निवासी एसएसबी जवान गोपाल ठाकुर (57 वर्ष) का शव बुधवार को घर पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजन शव से लिपटकर बिलखने लगे। सीमा सुरक्षा बल के 17वीं बटालियन में पश्चिम बंगाल के फालाकाट में तैनात गोपाल की तबियत 27 जनवरी को खरा हो गयी। इसके बाद साथ के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर बुधवार को उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर के लोग गम में डूब गये। इसके बाद सेना के जवान उनका शव लेकर गांव आये जहां पर लोगों ने अंतिम दर्शन किया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार पचरुखिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र पवन ठाकुर ने दी। नदी तट पर सैनिकों ने सलामी दी। उनके निधन के बाद से पत्नी विमला देवी, पुत्र पवन ठाकुर राजेश ठाकुर आदि बिलख रहे हैं। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल,...