श्रावस्ती, अक्टूबर 5 -- श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के जवानों ने अग्नि सुरक्षा का अभ्यास किया। शनिवार शाम को कमांडेन्ट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय भिनगा के साथ ही सभी सभी सीमा चौकियों में फायर फाइटिंग अभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों को अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग, प्राथमिक सुरक्षा उपायों तथा आपदा की स्थिति में बचाव व राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार करना रहा। कमान्डेन्ट ने कहा कि ऐसे अभ्यासों से जवानों की कार्यकुशलता बढ़ती है और वे सीमावर्ती क्षेत्र सहित अपने आवासीय परिसरों में भी अग्नि सुरक्षा के प्रति तैयार रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.