चम्पावत, मार्च 21 -- बनबसा-एसएसबी के सीमा चौकी के समीप शारदा नहर के किनारे एक युवक विजय कुमार पुत्र अवधेश वर्मा, निवासी ग्राम अरसेना, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश वीडियो बना रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिरकर डूबने लगा। युवक को डूबते देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए 57वीं वाहिनी सितारगंज के सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार कोठारी के द्वारा बिना विलंब किए रस्सी के सहारे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं युवक के उपचार के लिए सहायक कमांडेंट जसोबंता सेनापती द्वारा एनएचपीसी अस्पताल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.