अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल सीमा सीमांत मुख्यालय की तरफ से क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली निकाली। लोगों को आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आजादी में योगदान देने वाले महापुरुषों को भी याद किया गया। लोगों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने कर आह्वान किया गया। महानिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली सीमांत मुख्यालय से तिरंगा चौक, रानीखेत बाजार, नर्सिंग मैदान होते हुए गनियाद्योली जाकर संपन्न हुई। इस दौरान अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार, ओबी सिंह, कमाडेंट देबासिस पाल, कुमार सुंदरम, अनिल कुमार जोशी, उप कमाडेंट प्रभाकर सहित तमाम अन्य बल कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...