सिद्धार्थ, मई 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। भारत-पाक के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर शुक्रवार को मुन्ना सिंह उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर ने 43वी वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी खुनवा व चेक पोस्ट का भ्रमण किया गया। मुख्य उद्देश्य सीमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटना के मंसूबे को असफल कर सीमाई क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना, किसी तीसरे देश के नागरिक के अवैध घुसपैठ को नाकाम करना और स्थानीय लोगो के दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उप महानिरीक्षक ने सीमा चौकी खुनवा व चेक पोस्ट खुनवा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने जवानों से सतर्कता व सावधानी के साथ ड्यूटी करने के साथ अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर वार्ता कर निर्देश दिया। सीमा शुल्क इकाई खुनवा, स्थानीय पुलिस और नेपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.