चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। एसएसबी के उप महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर ने जिला मुख्यालय के बाजरीकोट में स्थित पंचम वाहिनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी मुख्यालय मे पौधारोपण कर जवानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। बाद में उन्होंने एसएसबी की सीमावर्ती चौकियों का दौरा भी किया। कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने उप महानिरीक्षक को वाहिनी की ओर से संचालित की जा रही गतिविधियों और सीमा क्षेत्र के बारे मे जानकारी दी। बाद में उन्होंने वाहिनी मुख्यालय की सीमा चौकियों का दौरा किया। उन्होंने जवानों को सीमा की सुरक्षा मुस्तैदी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा चौकियों मे तैनात जवानों और अधिकारियों को सतर्कता बरतने और सभी अवैध रास्तों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने जवानों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उप महानिरीक्षक ने...