श्रावस्ती, जुलाई 30 -- श्रावस्ती,संवाददाता। एसएसबी उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी ने खुद की कार्बाइन से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अन्य जवानों ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। सिरसिया क्षेत्र के 62वीं वाहिनी एसएसबी बीओपी भरथा में तैनात उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह (57) पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम जयपुर पोस्ट कैलाश नरायन, थाना पगाला धारशाला जनपद पिथौरागढ़ उत्तराखंड चौकी प्रभारी थे। बुधवार सुबह छह से सात बजे के बीच उनके बैरक से दो गोली चलने की आवास सुनाई दी। इस पर आसपास मौजूद एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे तो बेड पर गंभीर हालत में पड़े देखे गए जबकि उनकी कार्बाइन पास में पड़ी थी। एसएसबी जवानों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.