दरभंगा, मार्च 11 -- तारडीह। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को सकतपुर थाने का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न पंजियों की बारीकी से जांच कर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद नये कानून की समीक्षा, लंबित कांड, कुर्की जब्ती, वारंट समीक्षा, विधि व्यवस्था व केस अनुसंधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आगामी पर्व होली, रमजान व रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण के लिए 24 घंटे की गश्ती एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के आवासन स्थल का भी निरीक्षण किया एवं सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। थाना निरीक्षण के बाद उन्होंने लगमा में आयोजित महायज्ञ स्थल का भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.