हल्द्वानी, मार्च 28 -- नैनीताल : एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस कर्मियों की परेड ली।जिससे उनकी शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। परेड में शस्त्र कवायद की सिखलाई तथा ड्रिल करवाई गई।पुलिस लाइन के परिसर, भवन और कार्यालयों का निरीक्षण भी किया। प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त रखने समेत प्रत्येक पुलिस कर्मी की फिटनेस के लिए पीटी व परेड कराए जाने को निर्देशित किया।इसके अलावा उन्होंने परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों में ईंधन, बैटरी, टायर समेत अन्य उपकरणों के अनुरक्षण की स्थित का जायजा लिया।इस दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली प्रमोद कुमार साह, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.