सहारनपुर, दिसम्बर 29 -- शनिवार की सांय शाकंभरी मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई व उनके मौसा सहित चार लोगों की मौत के बाद सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दे कि शनिवार को शाकंभरी देवी की ओर से आ रही एक कार गांव फतेहपुर कला के पास स्थित धर्मसिंह जगदीश सिंह महा विद्यालय के सामने घूम पर पहले विद्युत पोल से टकराई और फिर सामने खड़े पेड़ से टकरा गई थी। कार में सवार दो भाई व उनके मौसा तथा एक दोस्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। सोमवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सड़क पर संकेतक एवं दिशा-सूचक बोर्ड लगे हुए हैं। सड़क पर रम्बल स्ट्रिप स्थापित है। मोड़ के संबंध में चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है। यह मार्ग दु...