बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- दहेज़ लोभियों के लालच के कारण आठ महीने पूर्व हुई शादी को ग्रहण लग गए हैं। पहासू के गांव बनेल निवासी डोली राघव ने दहेज लोभी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बनेल निवासी डोली की शादी आठ माह पूर्व अरनिया के गांव दशहरी में हुई थी। मायके वालों ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च कर धूमधाम से बेटी की शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज लोभियों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। डोली को अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पति गौरव चौहान,ससुर सतीश सिंह,सपना,दीपक,किरन, सन्ध्या तथा कु0 मनीषा के विरुद्ध बीएनएस तथा दहेज उन्मूलन की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...