बदायूं, फरवरी 11 -- मूसाझाग। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी महावीर पुत्र नन्हे ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके 10 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत और पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय मुकुंदी मंदिर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि मुकुंदी ने गुस्से में आकर इंद्रजीत को डंडा मार दिया, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट लग गई। पीड़ित का कहना है कि जब वह शिकायत करने आरोपी के घर गया तो वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसने दो फरवरी को थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.