एटा, जनवरी 5 -- अपह्रत युवती को तलाशने के लिए एसएसपी ने बागवाला पुलिस को तीन दिन का समय दिया था। बागवाला पुलिस युवती को नहीं तलाश पाई और कार्रवाई भी नहीं की। इसके बाद पिता ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। थाना बागवाला के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन दिसंबर की सुबह बेटी खेत पर गई थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। जानकारी पर पता चला कि बेटी जसरथ निवासी सराय थाना बागवाला से फोन पर बात किया करता था। पीड़ित पिता ने आरोपी जसरथ, फुलवारी, सहित अन्य आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर तहरीर दी थी आरोप लगाए थे कि बेटी को बहला फुसलाकर अपनी बातों में फंसा लिया। इन्ही आरोपियों ने बेटी का अपहरण किया है। आरोपी ने धमकी भी दी थी कि पुलिस में ज्यादा शिक...