हरिद्वार, मार्च 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की फेसबुक आईडी बनाकर आमजन से ठगी करने की कोशिश करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिडकुल पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली है। रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर फोटो लगाते हुए लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर आईडी से मैसेज किए गए। आईडी चलाने वाले ठग ने उन्हें कहा कि उनका (एसएसपी) तबादला हो गया है। इसलिए वह अपना सामान कम दाम पर बेचना चाहते हैं। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.