फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- फिरोजाबाद, एक विवाहिता ने अपने दुष्कर्म के आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दवाब बनाने के लिए एसएसपी कार्यालय के बाहर जाकर शनिवार की दोपहर में खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। इसके बाद आग लगाने की धमकी दे डाली। पास में खड़ी महिला पुलिस ने पीड़िता को दबोच लिया और उसको महिला थाने लेकर गईं। थाने में पूछताछ में सारी घटना की जानकारी के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीमें दौड़ाईं और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। हरि नगर, नगला पान सहाय निवासी महिला ने 12 दिसम्बर 2025 को थाना उत्तर में देवर गुड्डू पुत्र थान सिंह, ससुर थान सिंह, सास सुनीता देवी और ननद पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि उसके पति को सास, ससुर और देवर मारपीटकर भगा देते हैं। उसका देवर गुड्डू आएदिन उसके साथ में मारपीट करता है। कहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.