मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पॉक्सो एक्ट के आरोपित संजय साह के विरुद्ध जारी गैर जमानतीय वारंट एसएसपी ऑफिस में दबा दिया गया। उसपर औराई थाना क्षेत्र में झांड़-फूंक के बहाने 16 वर्षीया किशोरी से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। उसके विरुद्ध जारी वारंट को तामिला कराने को लेकर औराई थानाध्यक्ष को नहीं सौंपा गया। यही नहीं एसएसपी ऑफिस के अभियोजन शाखा के सिपाही धर्मेंद्र कुमार ने विशेष पॉक्सो कोर्ट-एक में वारंट को थानाध्यक्ष को सौंपे जाने की झूठी जानकारी दी। विशेष कोर्ट ने अभियोजन शाखा के प्रभारी अरविंद कुमार को वारंट की प्रति खोजने के लिए 24 जुलाई तक का समय दिया था। 25 जुलाई को अरविंद कुमार व धर्मेंद्र कुमार विशेष कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए और वारंट की प्रति नहीं मिलने की जानकारी दी। विशेष कोर्ट ने कहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.