बागेश्वर, फरवरी 19 -- बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में यहां पहली बार अंतर महाविद्यालयी महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रतियोगिता में बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों से खिलाड़ी पहुंचे और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्धारित नियमों के अनुसार चैंपियनशिप आयोजन के लिए कम से कम चार टीमों की उपस्थिति अनिवार्य थी। अन्य महाविद्यालयों से टीमें नहीं पहुंचने के कारण प्रतियोगिता को चैंपियनशिप प्रारूप में आयोजित नहीं किया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.