अल्मोड़ा, मई 15 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। एसएसजे विवि के योग विज्ञान विभाग की ओर से एक माह तक योग शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पांच लाख लोगों को योग के गुर सिखाए जाएंगे। गुरुवार को शिविरों के आयोजन को लेकर विभाग में बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। गुरुवार को एसएसजे विवि के योग विज्ञान विभाग में 'आओ हम सब योग करें अभियान को लेकर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 21 मई से 21 जून तक निशुल्क योग शिविर लगाए जाने हैं। इसमें तीन सौ छात्र-छात्राओं और योग शिक्षकों की ओर से योग शिविर लगाए जाएंगे। बैठक में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपने-अपने गांवों में जाकर निशुल्क योग शिविरों के संचालन करने को कहा। योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि शिविरों में आसनों, प्राणायाम, ध्यान एवं योग जीवनशैली पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.