अल्मोड़ा, जून 10 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि मतें सम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। कुछ कक्षाओं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। इसी के साथ उनका मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो गया है। मूल्यांकन कार्य होने से अब विवि की ओर से रिजल्ट जारी करने भी शुरू कर दिए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि एमएससी सूचना प्रौद्योगिकी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी कम्प्यूटर विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर और एमएससी वानिकी चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.