अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रखी गई थी, लेकिन कई छात्रों की ओर से परीक्षा फॉर्म नहीं भरा गया है। इस कारण विवि को फिर से परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ानी पड़ी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राएं 26 दिसम्बर तक परीक्षा फॉर्म भर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.