प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एसएसएल छात्रावास में प्रथम वर्ष के छात्रों की ओर से रैगिंग की शिकायत सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने तुरंत कदम उठाया है। छात्रों ने एंटी रैगिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि सीनियर छात्र न केवल बाल काटते हैं, बल्कि अपशब्द बोलकर मानसिक उत्पीड़न भी करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि सीनियर छात्र नए छात्रों को देर रात बुलाकर धमकाते हैं और उनकी बाल काटने जैसी हरकतें करते हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार शिक्षकों की जांच समिति का गठन किया है, जिसमें डॉ.शिवकुमार यादव, डॉ. ज्ञान सिंह यादव, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव और डॉ. आनंद प्रताप चंद शामिल हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह ने बताया कि समिति को 14 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.