धनबाद, जनवरी 27 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने वीरांगनाओं व वीर सपूतों को स्मरण करते हुए गणतांत्रिक मूल्य व संविधान के बारे में जानकारी दी। गणतंत्र दिवस पर विश्वविद्यालय में पीजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वाणिज्य स्नातकोत्तर में सलोनी यादव, राजनीतिक विज्ञान में श्रुति कुमारी, इतिहास में प्रेक्षा वर्मा एवं सरोज कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कबड्डी का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। विजेता टीम पुनम कुमारी दास, आकांशा वर्मा, प्रिया पॉल, कविता कुमारी, प्रिया बनर्जी, प्रतिभा हांसदा, ओरिशा त्रिपाठी, अर्पणा कुमारी, सुमन कुमारी मंडल को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.