धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रविवार को पिकनिक किया। पॉलीटेक्निक कैंपस में कॉलेज को मिली 25 एकड़ भूमि पर पिकनिक किया गया। इसका उद्देश्य दैनिक शैक्षणिक कार्यों और व्यस्त दिनचर्या से इतर आपसी संवाद, समन्वय और सौहार्द को मजबूत करना था। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अंताक्षरी, गीत-संगीत और विभिन्न रोचक खेलों में भाग लिया। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिंला रानी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उनकी ऊर्जा ही किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति होती है। ऐसे आयोजनों से मानसिक ताजगी मिलती है और टीम भावना को भी मजबूती मिलती है। वरिष्ठ शिक्षिका कावेरी मित्रा भी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.