रुद्रपुर, मार्च 15 -- सितारगंज। 57वाहिनी एसएसबी परिसर में होली धूमधाम से मनाई गई। कमांडेंट मनोहर लाल ने उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारा, एकजुटता का प्रतीक है। जवानों को गुलाल लगाकर गले लगाया। पकवान एवं मिठाइयां वितरित की गईं। यहां द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, अरविन्द कुमार, मनोहर लाल, रविंदर सिंह, ज्ञानदेव, सुनील बन्द्राल, कोमल सिंह, महिपाल सिंह, नरेन्द्र राम, शिवशंकर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.