देवरिया, सितम्बर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने मनमोहक गरबा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। डांडिया नृत्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए। महोत्सव में बच्चों के अभिभावकों और विद्यालय के स्टॉफ ने भी सामूहिक रूप से गरबा डांडिया खेली। इस दौरान दिव्या त्रिपाठी, मीरा पाण्डेय, सरोज यादव, सुल्ताना खान, प्रज्ञा पाण्डेय, सुकन्या वर्मा, अंकिता यादव, सुमन मौर्य, प्रिया मद्धेशिया, शैकेश कुमार सिंह व आलम अंसारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.