कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद भरवारी पुरानी स्थित एसएन कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यकम के दौरान शिक्षक की भूमि निभाने वाले छात्र-छात्राओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन अली हमजा कक्षा छह, दीपक कुमार कक्षा छह तथा तायरे अर्श कक्षा 10 का रहा। प्रबंधक की ओर से इन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से रामसूरत, राजवीर चौधरी, फैज़ान रिज़वी, शहाना, ज्योति, आफरीन, समरीन कविता, प्रियंका को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के मैनेजर नौशाद अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक ही वह दीपक है, जो अज्ञान के अंधकार को मिटाते हैं। विद्यालय के फाउंडर इनायत अहमद एवं प्रधानाचार्य आयशा सिद्दकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.