साहिबगंज, मार्च 6 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल के ऊपरी मंजिल स्थित एसएनसीयू व ओपीडी में कामकाज ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। यहां पदस्थापित एक मात्र शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. फरोग हुसैन के भरोसे एसएनसीयू वार्ड व आउटडोर दोनों चल रहा है। हालांकि फिलहाल वे प्रशिक्षण पर गए हैं। इससे ओपीडी बंद है। गुरुवार को इलाज के लिए कई महिलाएं अपने बच्चे को लेकर पहुंची। लेकिन ओपीडी बंद रहने से परिजनों को बच्चे को लेकर बैरंग लौटना पड़ा है। इससे अधिक एसएनसीयू में भर्ती मासूमो का इलाज होने में परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार एसएनसीयू वार्ड में कुल 14 बेड है। हालांकि शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते 24 घंटे डॉक्टर नहीं रहते हैं। ऐसे में अचानक किसी बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार पैसे के अभाव में बच्चे की मौत तक हो जाती है। इध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.