कौशाम्बी, फरवरी 10 -- स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्व संयुक्त जिला चिकित्सालय कौशाम्बी में देखने को मिला। 31 जनवरी को भर्ती किये गए बच्चे को सांस लेने में परेशानी व दौरा आने पर उसकी गहन देखभाल एसएनसीयू में होने पर उसे नया जीवनदान मिला। निजामपुर नौगीरा निवासी आरती मिश्रा पत्नी सचिन त्रिपाठी ने एक निजी अस्पताल में सामान्य प्रसव कराया था। प्रसव के बाद बच्चे को सास लेने में दिक्कत व दौरा आने पर 31 जनवरी को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के नवजात गहन शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) मे भर्ती कराया गया। नवजात जन्म के समय सांस की समस्या, दौरा व संक्रमण आदि से पीड़ित था जिसके कारण इसे विशेष निगरानी एवं उपचार की आवश्यकता थी। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के मार्ग दर्शन मे एसएनसीयू के चिकित्सक डॉ. नरेश कुमार रस्तोगी ब उसके प...