बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एसएच-55 पर रजौड़ा चौक के पास सड़क जाम की समस्या के समाधान के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। यह निर्देश डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिया। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कर जिले में सड़क सुरक्षा को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में शमन वसूली एवं प्रवर्तन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनवरी 2026 में परिवहन विभाग द्वारा कुल 1 करोड़ 07 लाख 75 हजार 105 रुपये...