कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर कड़ा धाम थाना प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मचारियों को पदक दिया जाएगा। कर्मियों का चयन पदक के लिए गृह मंत्रालय ने किया है। इसे लेकर जिले का पूरा पुलिस महकमा गदगद है। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षक संजय कुमार तिवारी, कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय, उप निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह, अवधेश शुक्ला व मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस हरिशंकर सिंह यादव और राजकुमार चौबे को पदक दिया जाएगा। निरीक्षक संजय तिवारी को छोड़कर बाकी सभी ने अति उत्कृष्ट कार्य किया है। इसलिए उनको अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। वहीं, इंस्पेक्टर संजय तिवारी को उत्कृष्ट सेवा पदक ही मिलेगा। एसपी ने अन्य पुलिस कर्मचारियों से भी ऐसे ही लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन क...