हाथरस, फरवरी 10 -- रविवार की शाम को मुरसान थाने पर उपद्रवियों ने खूब उत्पात किया। दो घंटे तक बवाल किया।पथराव में मुरसान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित सात पुलिस कर्मी चौटिल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। किला मढैया में रविवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय यश की मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया,लेकिन परिवार के साथ गांव की भीड़ एक साथ थाने पर आकर जमा हो गई। लोगों ने बच्चे के शव को थाने के बाहर रखकर जाम लगा दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद भी करीब दो घंटे बाद जाम नहीं खोला तो पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया। तभी कुछ उपद्रवियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेक पर पहुंचकर वहां रखे पत्थरों से थाने को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। पथराव होने से अफरा तफरी का माहौ...