चाईबासा, जनवरी 31 -- चाईबासा,संवादताता। जिला तीरंदाजी संघ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा द्वारा वनपाल प्रशिक्षण केंद्र तांबो चाईबासा में आयोजित दो दिवसीय 8 वीं एसआर रूंगटा जिला स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुवा ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी सायतवा शंकर भगत एवं वेंकटनाथन मौजूद थे। मौके पर मंत्री ने कहा कि खेल के जरिये मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। खेल अनुशासन सीखाता है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पहला दिन 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, उपाध्यक्ष तुरी सुन्डी,कोषाध्यक्ष सुमित बलमुचू , सह कोषाध्यक्ष बीर सिंह पुरती ,कन्हैया लाल बुड़ीउली , डीबरनाथ तियु , रमेश जेराई आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन जगन्नाथ गागराई एवं मंच संचालन...