रांची, फरवरी 14 -- रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शनिवार से दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें डीएवी जोन-बी और जोन-जे के लगभग 200 शिक्षक भाग ले रहे हैं, जो मुख्य रूप से विज्ञान और सामान्य विषयों पर केंद्रित है। क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा ने शिक्षकों से कार्यशाला के अधिगम प्रतिफलों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने प्रभावी कक्षा प्रबंधन और छात्रों के साथ ज्ञान साझा करने के महत्व पर जोर देते हुए इसे शिक्षा का मूल आधार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...