गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। विशाल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को खेले गए क्रिकेट मैच में एसआरसीए क्रिकेट एकेडमी ने वेदांत क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से धो दिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले देवांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वेदांत क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और फिर खेलते हुए पूरी टीम 32 ओवर में 182 रन पर ऑलआउट हो गई। अद्विक अत्री ने 53 रन, दिवांक ने 45 और हितवी शुक्ला ने 27 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम की तरफ से तनिष ने तीन विकेट और नैतिक ने दो विकेट लिया। एक विकेट देवांश भंडारी को मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरसीए क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बना मैच जीत लिया। विराज कुमार ने 63 रन, देवांश भंडारी ने 53 रन की शानदार पारी खेली। आर्यन और कुनाल को एक-एक विकेट मिला। एक व...