बोकारो, जनवरी 2 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट बोकारो के अधिशासी निदेशक प्रसन्न कुमार रथ ने भंडारीदह पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण करते हुए नये वर्ष के लिए इस प्लांट को बहुत बड़ी तोहफा देने की घोषणा किया। वे गुरुवार को पहुंचे और यहां पर प्लांट की विस्तारीकरण सहित आधुनिकीकरण करने की बात कही। बताया कि बाजार में बने रहने के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होती है। इस संदर्भ में सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट को आधुनिकी टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर करने की योजना है। इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत बताया। बताया कि टेक्नोलॉजी के लिए बहुत सारे कंडीशन को पूरा करने का प्रावधान के बाद ही नये टेक्नोलॉजी को स्थापित किया जा सकता है। पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन सामग्री को तैयार करने या बनाने के लिए एक बेहतर टेक्नोलॉजी की सख्त जरूरत है ।इसको लेकर एक न...