महोबा, फरवरी 3 -- बेलाताल, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ का मंडल स्तरीय एसआरएस टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को परखनें के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित मंडल स्तरीय एसआरएम टीम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। झांसी मंडल की दो सदस्यीय एसआरएम टीम ने दवा वितरण रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, आयुष्मान वार्ड ,महिला बिंग सेंटर के कार्यो का निरीक्षण किया। मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉअंशुमान तिवारी एवं नरेंद्र रावत ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। जैतपुर के अधीक्षक डॉ पवन राजपूत, डॉ प्रभा गुप्ता, महेश सिंह, गिरिराज कश्यप, बीसीपीएम शिवचरण पाल, लैब टेक्निशि...