सहारनपुर, फरवरी 8 -- सामुदायिक स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्टेट रिव्यू मिशन की मुरादाबाद मण्डल टीम ने नानौता सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर दवा उपलब्धता की स्थिति जानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर अभिलेखों की भी जांच की। भ्रमण के दौरान टीम के एआरओ अजीतपाल तथा डीएफपी रहमत अली ने अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, लैब, एक्स-रे कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आरोग्य केंद्...