रामपुर, फरवरी 7 -- जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को जांचने और परखने के लिए हापुड़ से दो सदस्यीय टीम रामपुर पहुंची। इनमें सीनियर कंसलटेंट और डीपीएम शामिल रहे। इन्होंने पहले दिन जिला महिला व पुरुष अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और जांचा-परखा। टीम शुक्रवार को सुबह में 10 बजे तक यहां पर पहुंच गई थी। टीम के द्वारा सर्वप्रथम महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर टीम ने रिकार्ड रूम में पहुंचकर जरूरी जानकारी की। यहां पर प्रसूता को होने वाले भुगतान की स्थिति में पता किया। इसके बाद टीम ने ओपीडी और प्रसूता वार्ड में पहुंचकर जरूरी जानकारी ली। बाद में टीम जिला अस्पताल में पहुंची और यहां पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया। टीम के पहुंचने से पहले अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थीं। आक्सीजन प्लांट को क्रियाशील कर लि...