प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल की नई बिल्डिंग में छह माह से लिफ्ट के बंद होने के कारण दिव्यांग, असहाय और बुजुर्ग मरीजों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। मरीज सीढ़ियों पर घिसटते हुए किसी तरह पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर संचालित ओपीडी तक पहुंचते हैं। यहां तक कि जो मरीज चलने में असमर्थ होते हैं वे बिना इलाज के ही वापस चले जाते हैं। कोरांव के रहने वाले सौरभ के पैर में इंफेक्शन था इसलिए पैर के पंजे को डॉक्टर ने ऑपरेशन करके काट दिया था। वे सोमवार को अपनी मां के साथ सर्जरी विभाग में दिखाने आए थे। लेकिन चलने में असमर्थ होने के कारण किसी तरह सीढ़ियों पर घिसटते हुए सर्जरी विभाग तक पहुंचे। सौरभ के पीछे उनकी मां सहारा दे रही थीं बेटा कहीं सीढ़ियों से नीचे न गिर जाए। इस तरह रोज कई मरीज लिफ्ट न चलने की परेशानी से जूझते हैं लेकिन जिम्मे...