प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। सात मई को आई तेज आंधी व बारिश से एसआरएन अस्पताल में कई बिजली के पोल गिर गए थे। अस्पताल परिसर में बिजली के पोल गिरने से अस्पताल व आवासीय पसिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी। असपताल प्रशासन की ओर से विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था जरूर की गयी लेकिन पुरानी विल्डिंग में स्थित सेंट्रल स्टरलाइजेशन सप्लाई डिपार्टमेंट (सीएसएसडी) में मंगलवार तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सीएसएसडी में लगी तीन सेमी ऑटो क्लेप मशीनें बंद है। मशीनों के बंद होने से छह ऑपरेशन थियेटर, वार्डों व ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन व ड्रेसिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को उच्च तापमान पर गर्म करके विशेष सफाई नहीं हो पा रही है। सीएसएसडी से कीटाणुरहित होकर उपकरगों को ऑपरेशन थेयेटर व वार्डो में भेजे जाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.