प्रयागराज, जनवरी 28 -- मेला क्षेत्र से मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में 26 मरीजों को रेफर किया गया। केंद्रीय अस्पताल के अलावा मेला क्षेत्र के झूंसी और अरैल के अस्पताल से मरीज रेफर किए गए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ़ संतोष सिंह के अनुसार मंगलवार को 26 मरीज रेफर होकर अस्पताल पहुंचे। इसमें 16 मरीजों को भर्ती किया गया। दस मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे गयी। शिक्षा चिकित्सा सचिव ने किया निरीक्षण शिक्षा चिकित्सा सचिव अपर्णा उपाध्याय ने सोमवार को एसआरएन अस्पताल के कुम्भ वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर उपचार के लिए कहा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा और उपाधीक्षक गौतम त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...