प्रयागराज, मार्च 17 -- एसआरएन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों को कई तरह की अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में बैठने का कोई इंतजाम नहीं है और न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। गेट के पास पेड़ के नीचे लोग घंटों खड़े रहते हैं। भीड़ ज्यादा होने पर परिसर में बने एसटीपी प्लांट के चबूतरे व टैंक के नीचे बैठते हैं। पानी के लिए परिसर में बनी एक बिल्डिंग के अंदर से दीवार में छेद करके दो टोटी बाहर निकाल दी गई है। लोग उसी से अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गंदगी रहती है। गेट के बाहर महीनों से लगा कूड़े का ढेर इतना बदबू देता है कि लोग मुंह पर कपड़ा रखकर आते जाते हैं। वहीं, गेट के पास ही अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे से राह और कठिन हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.