रिषिकेष, अक्टूबर 9 -- स्वामीराम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एचआईएमएस) में सिम्यूलस-10 सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में सिमुलेशन आधारित चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों और प्रगति का उत्सव रहा। एसआरएचयू में हेल्थकेयर सिमुलेशन फॉर क्वालिटी एंड सेफ्टी विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने भाग लिया। चार दिवसीय इस सम्मेलन में वर्कशॉप, लेक्चर और पैनल चर्चा आयोजित की गई। प्रतिभागियों को टीमवर्क, निर्णय क्षमता, संवाद कौशल और क्लिनिकल प्रैक्टिस के नए तरीकों को सीखने का अवसर मिला। सम्मेलन के दौरान 60 ट्रेनर्स तैयार किए गए, जो भविष्य में सिम्युलेशन की ट्रेनिंग दे सकेंगे। इसके अलावा 30 प्रतिभागियों को प्रारंभिक नवजात शिशु देखभाल की ट्रेनिंग देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.