हाजीपुर, फरवरी 21 -- महनार, संवाद सूत्र महनार प्रखंड के हसनपुर दक्षिणी पंचायत निवासी स्वर्गीय रणवीर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बड़ी उपस्थिति रही और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा भी शामिल हुए। उन्होंने स्व. रणवीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह ने बिहार पुलिस में एसआई पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जीवन अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। सभा में महेश सिंह, दिनेश सिंह उर्फ कारू सिंह, चन्दन सिंह, कुंदन सिंह, अमन सिंह, शम्भू सिंह, राणा रणधीर सिंह, सुदेश कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह उर्फ र...