देवरिया, फरवरी 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा ने शहर के सुभाष चौक पर रविवार को धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा। उन्होंने बस्ती में तैनात एसआई अजय कुमार गोंड की संदिग्ध मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग। जिलाध्यक्ष आशनारायण गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर के सोमनाथ नगर के मूड़ाडीह निवासी अजय कुमार गोंड बस्ती जिले में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनका संदिग्धावस्था में शव मिला। इस घटना से गोंड समाज मर्माहत है। परिजनों ने षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने घटना के सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की मद...