मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाजपा कार्यालय पर एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से संवाद किया और निर्देश दिए कि सभी मंडल अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के साथ वोटर लिस्ट का बारीक परीक्षण करें। किसी भी पात्र वोटर का नाम नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने जिलाध्यक्ष ममता राजपूत से भी मैनपुरी में पहले चरण की एसआईआर के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करें। एसआईआर पहली बार नहीं हो रही बल्कि आजादी के बाद ये प्रक्रिया कई बार कराई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने धरातल पर जो काम किए हैं उनका कामों का कोई जवाब विपक्ष के पास नहीं है इसलिए एसआईआर में खामियां ढूंढकर जनता को गुमराह करने की...