लखनऊ, नवम्बर 1 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से लेकर चुनाव तक के लिए समाजवादी पार्टी ने महानगर स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर घोषित इस कार्यकारिणी में जमीनी स्तर पर काम करने और पीडीएम (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को साधने पर जोर दिया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद हुई है। पार्टी का लक्ष्य है कि शहर की पांचों विधान सभा क्षेत्रों को मजबूत बूथ स्तरीय संगठन के सहारे जीता जाए। इसी क्रम में गौरव सिंह यादव को लखनऊ महानगर महासचिव बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाखि़र सिद्दीकी अप्रैल 2024 से महानगर अध्यक्ष बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को लखनऊ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.