हमीरपुर, नवम्बर 22 -- सरीला। शनिवार को तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का बूथों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलने वाले गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विधानसभा राठ अंतर्गत तहसील सरीला में 149 बूथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने करियारी के बूथ संख्या 86 के बीएलओ प्रशांत कुमार व जमखुरी के बूथ संख्या 119 के बीएलओ संतोष कुमार, बीरा के बूथ संख्या 122 के बीएलओ प्रतिपाल व बिरहट के बूथ संख्या 16 के बीएलओ अंगद सिंह के गणना पत्रकों का निरीक्षण किया। तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा ने बताया कि गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं लिया जाना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.