प्रयागराज, नवम्बर 27 -- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोकतंत्र की पवित्रता का अभियान है। इस अभियान से देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के अंदर भय व्याप्त है और वे देश छोड़कर भाग रहे हैं। यह अभियान वास्तव में देश की लोकतंत्रिक प्रणाली को और मजबूत करेगा। स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पार्षद रुद्रसेन जायसवाल, राकेश जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल, सत्या जायसवाल, आयुष अग्रहरि, हिमालय सोनकर, नीरज केसरवानी, कमलेश केसरवानी, विजय पुर्सवानी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...